कटोरिया : बिहार सरकार द्वारा पुनर्गठित राज्य महिला आयोग में भाजपा नेत्री सह कटोरिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डा निक्की हेंब्रम को सदस्य मनोनीत किया है. नौ सदस्यीय राज्य महिला आयोग के चेयरमैन पद पर भाजपा नेता स्व कैलाशपति मिश्र की बहू सह पूर्व विधायक दिलमनि मिश्रा को मनोनीत किया गया है. राज्य महिला आयोग की नवमनोनीत सदस्य डा निक्की हेंब्रम ने कहा कि वे महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष के लिये सदा संघर्ष करेंगी. साथ ही पीड़ित,
शोषित व उपेक्षित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये प्रयासरत रहेंगी. महिला आयोग की सदस्य मनोनीत होने पर डा निक्की हेंब्रम को बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इन्हें बधाई देने वालों में पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिंधु प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजेंद्र गुप्ता, विश्वजीत झा, भाजपा नेता राजकुमार वर्णवाल, प्रमोद चौधरी, राजकुमार केशरी, आशीष चौधरी, बेला चौधरी, जयकांत सिंह, संजीव चौधरी, अमित साह, संतोष सुमन, सूरज गुप्ता, मिथलेश सिंह, पूरन मंडल, सीताराम साह, सदानंद चौधरी, मनोज चौधरी, किशन टुडु आदि शामिल हैं.
