कांवरिया सेवा शिविर के संचालक की गोली मार कर हत्या

बांका : चांदन थाने के कांवरिया पथ के हरकट्टा मोड़ पर बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक सेवा शिविर संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अर्जुन साह ग्राम बाढ़ के रूप में हुई है. कांवरिया पथ में बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट के नाम से हर साल कांवरियों को नि:शुल्क […]

बांका : चांदन थाने के कांवरिया पथ के हरकट्टा मोड़ पर बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक सेवा शिविर संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अर्जुन साह ग्राम बाढ़ के रूप में हुई है.

कांवरिया पथ में बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट के नाम से हर साल कांवरियों को नि:शुल्क सेवा दी जा रही है. अर्जुन साह द्वारा उक्त शिविर के लिए पंडाल बनाया जा रहा था, जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. चंदन पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >