Bank Closed: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, पांच दिनों तक बैंक के कार्य रहेंगे स्थगित

Bank Closed: दक्षिण बिहार ग्राणीण बैंक में पांच दिन किसी भी प्रकार का कार्य नहीं होगा. छुट्टी के साथ बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहेगा. डीबीजीबी में 15-16 जुलाई को हड़ताल रहेगी. वहीं 8 जुलाई को बैंक हेड ऑफिस के सामने कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

Bank Closed: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (डीबीजीबी) में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी संगठनों के संयुक्त फोरम ने अपनी दस सूत्री मांगो की पूर्ति के लिए 15-16 जुलाई (Bank close date) को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. हड़ताल के कारण बैंक में पांच दिनों तक कार्य स्थगित रहेंगे.

बता दें कि 13 जुलाई को दूसरा शनिवार तथा 14 जुलाई को रविवार है, साथ ही 17 को बैंक का अवकाश है. ऐसे में बैंक पांच दिनों तक लगातार बंद रहेगा (Gramin Bank close date). अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन के तहत आठ जुलाई को बैंक के प्रधान कार्यालय के सामने सभी यूनियन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

PNB के निदेशक को सौंपा ज्ञापन (DBGB Bank Closed)

ज्वाइंट फोरम के संयोजक नदीम अख्तर ने बताया कि मांगों के संबंध में बैंक के प्रायोजक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गोयल को उनके पटना प्रवास के समय ज्ञापन सौंपा गया है. इस बीच आंदोलन को प्रभावित करने के उद्देश्य से बैंक के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बैंक कर्मियों के नाम संदेश भेजा है.

ज्वाइंट फोरम आफ ग्रामीण बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय संयोजक डीएन त्रिवेदी ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधन से अपील की है कि औद्योगिक शांति के लिए टकराव का रास्ता छोड़कर वार्ता के माध्यम से सम्मान जनक समझौता कर लें.

प्रमुख मांगें

  • 16 मार्च को हुई संयुक्त वार्ता के सहमत मुद्दे का कार्यान्वयन प्रोन्नति व नई नियुक्ति हेतु रिक्तियों की घोषणा
  • स्थानांतरण नीति की अवहेलना पर प्रतिबंध तथा नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर पुनर्विचार
  • गंभीर रूप से बीमार स्टाफ के अनुरोध स्थानांतरण पर जल्द निर्णय
  • बैंक के अनुशासन सेल के पक्षपात पूर्ण निर्णयों की उच्च स्तरीय जांच
  • मानव संसाधन विभाग के पक्षपाती पदाधिकारियों का अविलंब स्थानांतरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >