Bageshwar Baba In Bihar: ‘बागेश्वर बाबा’ के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर कांग्रेस विधायक का पलटवार, बोले- अभी नए-नए…

Bageshwar Baba In Bihar: बिहार के गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा चल रही है. यह कथा 10 मार्च तक होनी है. इसी बीच पंडित धरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर राजनीति गर्म हो गई है. कांग्रेस विधायक ने बाबा बागेश्वर पर पलटवार किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bageshwar Baba In Bihar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के गोपालगंज में हैं. वह यहां 10 मार्च तक रहने वाले हैं. 6 मार्च से गोपालगंज के राम जानकी मठ में उनके द्वारा हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. बागेश्वर बाबा के बिहार आने से राजनीतिक गलियारों में भी खूब बयानबाजी हो रही है. एक तरफ आरजेडी बाबा के कार्यक्रम को बीजेपी का एजेंडा बता रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है. भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि किस तरह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, देश की आजादी के लिए हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई सभी ने कुर्बानियां दी हैं. 

‘जनता आपको माफ नहीं करेगी’

कांग्रेस विधायक ने आगे कहा,” धीरेंद्र शास्त्री देश की जनता आपको माफ नहीं करेगी. अपने वचन को सुधारिये. सबको साथ लेकर चलिए. मैं भी हिंदू हूं मेरा भी धर्म सनातन है, लेकिन कभी हमने बांटने का काम नहीं किया. बाटंने का काम करेंगे तो देश की जनता आपको माफ नहीं करेगी. विधायक अजीत शर्मा ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर धीरेंद्र शास्त्री इस तरह के बयान दे रहे हैं. शास्त्री जी क्या हैं अभी नए-नए आये हैं और प्रवचन दे रहे हैं, हिंदू राष्ट्र बनाने का. उन्होंने यह भी कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि जो भी दूसरे देश के भारत आए हैं उन्हें शरण देने का काम कीजिए.” 

क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री?

दरअसल, गोपालगंज के रामजानकी मठ में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू एकता को देश के लिए जरूरी बताया. उन्होंने कहा, “  अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई भी हमें तोड़ नहीं पाएगा. हिंदू अगर अकेले रहेंगे तो टूट जाएंगे, लेकिन अगर वे एकजुट होकर रहेंगे तो उन्हें कोई तोड़ नहीं सकता. मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं बल्कि हिंदुत्व का विचारक हूं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं हम संविधान के खिलाफ हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. हम संविधान का सम्मान करते हैं. संविधान में 125 से ज्यादा बार संशोधन हो चुका है, अगर जरूरत पड़ी तो हिंदू राष्ट्र के लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा.”

ALSO READ: Holi Special Train List: होली पर बिहार आना चाहते हैं? इन ट्रेनों में आज ही बुक करें टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >