Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप

Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज (6 मार्च 2025) से लेकर 10 मार्च तक बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान वह गोपालगंज जिले में रहेंगे. बाबा बागेश्वर के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. आरजेडी ने बाबा पर एजेंट होने का आरोप लगाया है. पढ़ें पूरी खबर…

Baba Bageshwar: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं. बाबा बागेश्वर के नाम से प्रचलित धीरेंद्र शास्त्री का यह बिहार दौरा ऐसे समय में होने वाला है जब बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में उनके दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है. राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने बुधवार को बाबा बागेश्वर के इस दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “बिहार का यह चुनावी वर्ष है. कई साधु संत और बीजेपी के बड़े नेता बिहार का दौरा करेंगे. उसी में धीरेंद्र शास्त्री भी हैं.”

‘बीजेपी का एजेंट बनकर बिहार में घूम रहे…’

आरजेडी प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा, “बीजेपी के एजेंडे में जनता का सवाल नहीं है. भावनात्मक मुद्दे के साथ बीजेपी लोगों से वोट लेने का काम करती है. ऐसे में बाबा बागेश्वर बीजेपी का एजेंट बनकर पूरे बिहार में घूम रहे हैं. बिहार में एनडीए की ही सरकार है, लेकिन मुख्यमंत्री के पद पर होते हुए भी सीएम नीतीश बीजेपी के सामने नतमस्तक हो चुके हैं. अब धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का परमिशन शासन-प्रशासन ने नहीं दिया तो नूरा कुश्ती एनडीए के अंदर में ही जेडीयू-बीजेपी के बीच नजर आ रही है.”

वैशाली आने वाले थे बाबा बागेश्वर

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वैशाली आने वाले थे, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई. इसको लेकर बयानबाजी हो रही है. बुधवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री वैशाली में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कार्यक्रम राघोपुर दियारा के जुरावनपुरा गांव में था.

गोपालगंज और बांका आने वाले हैं धीरेंद्र शास्त्री

बता दें, भले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वैशाली न आए हों लेकिन उनका गोपालगंज और बांका का दौरा तय है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे. इस बीच 9 तारीख को वे बांका भी जाएंगे. अभी तक की जानकारी के अनुसार, इन दो जिलों में कार्यक्रम तय है. उनके बिहार दौरे से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. विपक्ष के नेता इसे चुनावी एंगल से जोड़कर देख रहे हैं.

ALSO READ: Flyover in Bihar: पटना को जल्द मिलने जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिना जाम में फंसे कर पाएंगे सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >