रफीगंज : सड़क पर रील बना रहे थे लड़के, गुजर रही थी लड़कियां, मना करने पर घेरकर की मारपीट

रफीगंज के भदवा पथ पर सड़क पर रील्स बनाने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया. युवकों के एक समूह ने मना करने वाले युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा पथ स्थित माड़ीपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट की गई. इस मामले में माडि़पुर गांव निवासी बबलू कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर को मिशन कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ मंदिर के समीप सड़क पर रील्स बना रहा था. इसी दौरान कुछ बच्चियां सड़क पार कर रही थीं. सड़क पर रील्स बनाने से मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की. उस समय मामला शांत हो गया.

आरोप है कि रविवार को रफीगंज से घर लौटने के दौरान मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत करीब 10 युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़ित के बयान पर मिशन कुमार, गोलू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >