तिलक चढ़ने से पहले ही सीढ़ी से गिरा युवक, मौत

सफाई करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर गयी जान, कल आना था तिलक

सफाई करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर गयी जान, कल आना था तिलक औरंगाबाद ग्रामीण. बारुण प्रखंड के टेंगरा गांव में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को शोक के माहौल में डूबो दिया. जिस युवक की चंद घंटे बाद तिलक चढ़ने वाली थी वह एक हादसे में काल के गाल में समा गया. घर में सफाई करने के दौरान युवक सीढ़ी से गिर गया और फिर उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है. घटना सोमवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में बिलखते परिजनों ने बताया कि कृष्णा का 29 अप्रैल मंगलवार को तिलक आना था. पूरा घर रिश्तेदारों से भरा पड़ा था. घर के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल था. सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. घर में पंडाल लगाया जा रहा था. हलवाई मिठाई बना रहे थे. घर के गीत की आवाज व मिठाई की सोंधी सुगंध फैल रही थी. परिजनों ने कहा कि तिलक समारोह को लेकर सभी लोग साफ-सफाई में जुटे हुए थे. कृष्णा भी घर की सफाई कर रहा था. इसी दौरान उसका सीढ़ी से पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दौरान घर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. आनन-फानन में परिजनों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों जे नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठें. हालांकि, परिजन युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही घर लेकर चले गये. गांव में युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. इसी के साथ घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >