खेत में धान की रोपनी कर रही महिला की वज्रपात से मौत

सरिता देवी अन्य महिलाओं के साथ धान की रोपनी कर रही थी

गोह. देवकुंड थाना क्षेत्र के बिलारू गांव में गुरुवार की शाम खेत में धान की रोपनी कर रही महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान बिलारू गांव निवासी कमलेश पासवान की 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही देवकुंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी मिली की गांव के बधार में राजदेव शर्मा के खेत में सरिता देवी अन्य महिलाओं के साथ धान की रोपनी कर रही थी. अचानक बारिश के साथ उसी जगह पर वज्रपात हुई और खेत में रही सरिता चपेट में आ गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >