हसपुरा. हसपुरा बाजार के रेफरल अस्पताल के समीप शिवदत बिगहा स्थित मां देवी के मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है. चोरी की घटना शनिवार की रात की है. सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे, तो देखा कि मंदिर में लगी घंटी गायब है. यही नहीं, जब पानी टंकी की ओर नजर पड़ी, तो मोटर पंप भी नहीं नजर आया. जैसे ही चोरी की जानकारी लोगों को मिली तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. शिवदत बिगहा निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर रामजीत ने कहा कि चोर इतने निडर हैं कि उसे भगवान से भी डर नहीं है. मां देवी के मंदिर से पीतल की घंटी भी चुरा ले गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब धार्मिक स्थल पर चोरी हो रही, तो अन्य स्थान सुरक्षित कैसे रह सकता है.
देवी मंदिर से घंटी व मोटर पंप की चोरी
देवी मंदिर से घंटी व मोटर पंप की चोरी
