औरंगाबाद: जनकोप एचएससी में चोरी, स्ट्रांग रूम की खिड़की तोड़ बीपी मशीन समेत कई उपकरण ले उड़े

औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में जनकोप गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरों ने सेंधमारी की है. चोर स्ट्रांग रूम की खिड़की तोड़कर बीपी मशीन, हीमोग्लोबिन मीटर और टेबल फैन जैसे कई आवश्यक चिकित्सा उपकरण ले उड़े. इस चोरी से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है.

Aurangabad News : बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरों ने सेंध लगाकर चिकित्सा उपकरणों की चोरी कर ली. अज्ञात चोरों ने स्ट्रांग रूम की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बीपी मशीन, हीमोग्लोबिन मीटर, टेबल फैन समेत कई आवश्यक सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

सीएचओ ने अज्ञात पर कराई प्राथमिकी

स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) संजू कुमारी ने बारुण थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि जब वह ड्यूटी पर पहुंचीं तो स्ट्रांग रूम की खिड़की टूटी हुई मिली। अंदर जाकर जांच करने पर रजिस्टर, बीपी मशीन, हीमोग्लोबिन मीटर और टेबल फैन सहित अन्य सामान गायब मिले।

मामले की जांच की जा रही, दाेषियों पर होगी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सीएचओ ने बारुण थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रही है तथा चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >