औरंगाबाद में अदरी नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश जारी

Aurangabad News : ओबरा के सुरखी पुल के पास अदरी नदी में नहाने गया 17 वर्षीय रोहित कुमार तेज बहाव में बह गया. प्रशासन और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है.

Aurangabad News : ओबरा थाना क्षेत्र के सुरखी पुल के पास बुधवार को अदरी नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज धार में बह गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. लापता किशोर की पहचान ओबरा के डोम मोहल्ला निवासी राजेंद्र डोम के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था किशोर

जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ सुरखी पुल के समीप अदरी नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धार के कारण सफलता नहीं मिली.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अंचल अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

Also Read : ओबरा में बैंकर्स समिति की बैठक, वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्य की हुई समीक्षा

गोताखोरों की मदद से शुरू हुई तलाश

अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरू करायी गयी. नदी में काफी गहराई और तेज बहाव होने के कारण खोजबीन में परेशानी आ रही है. संवाद प्रेषण तक रोहित का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

लगातार बारिश से उफान पर है अदरी नदी

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अदरी नदी उफान पर है. नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है. प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने और पानी में स्नान नहीं करने की अपील की जा रही है. इसके बावजूद रोहित अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया, जहां यह हादसा हो गया.

Also Read : राज्यपाल से औरंगाबाद के छात्र नेता आदित्य सिंह की शिष्टाचार मुलाकात, मगध के विकास और शिक्षा पर हुई चर्चा

तेज बहाव और गहराई के कारण डूबने की आशंका

अंचल अधिकारी राकेश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण किशोर के डूबने की आशंका है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार खोजबीन करायी जा रही है. किशोर का पता लगाने के लिए प्रयास जारी है.

Also Read : औरंगाबाद में 90 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी पूरी, पांच प्रखंडों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >