औरंगाबाद में बड़ा सड़क हादसा, दो बसों के बीच टक्कर, डंपर ने दो महिलाओं को कुचला

Road Accident: औरंगाबाद से मिल रही जानकारी के अनुसार दाउदनगर में दो बस और एक डंपर के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई है. यह हादसा दाउदनगर - गया रोड पर पुरानी तेल टंकी के पास हुआ है.

Road Accident: औरंगाबाद. दाउदनगर में दो बस और एक डंपर की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गयी है. इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है. औरंगाबाद से मिल रही जानकारी के अनुसार दाउदनगर में दो बस और एक डंपर के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई है. यह हादसा दाउदनगर – गया रोड पर पुरानी तेल टंकी के पास हुआ है. बताया जाता है कि बस एक दाउदनगर और दूसरी बस गया की ओर जा रही थी. इस बीच अचानक दोनों बसों की टक्कर हो गई. एक बस में आगे की सीट पर बैठी दो महिलाएं झटके से रोड पर आ गिरी. इसी क्रम में उन्हें डांफर ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत और बचाव कार्य जारी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >