Aurangabad News : कुटुंबा थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी कार को भी जब्त कर लिया है.
अंबा बाजार चौक के पास से कार जब्त
थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि अंबा बाजार चौक के समीप से कार जब्त की गयी है. उक्त कार फरार चल रहे आरोपित राजू कुमार के रिश्तेदार की बतायी जा रही है. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है.
रिश्तेदार से जरूरी काम के नाम पर मांगी थी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू कुमार जरूरी काम बताकर अपने रिश्तेदार से कार मांगकर लाया था. इसके बाद कथित तौर पर उसी कार का इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया गया. पुलिस अब कार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Also Read : औरंगाबाद में 90 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी पूरी, पांच प्रखंडों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि राजू कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.
दो आरोपित पहले ही जा चुके हैं जेल
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था. दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है. अब पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपित राजू कुमार को गिरफ्तार करना है.
Also Read : ओबरा में बैंकर्स समिति की बैठक, वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्य की हुई समीक्षा
