औरंदाबाद: दाउदनगर के दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 127 आवेदन मिले, 83 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

दाउदनगर प्रखंड के महावर एवं अंकोढ़ा पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 83 का मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत दी गई. विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से लगे शिविर की ग्रामीणों ने सराहना की.

Aurangabad News: औरंदाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के महावर एवं अंकोढ़ा पंचायतों में मंगलवार को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. दोनों पंचायतों में कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 83 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई.

अधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण

शिविर की संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने की. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित राजन ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह भी शिविर में मौजूद रहे और उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.

पंचायतों में आवेदनों के निष्पादन की स्थिति

महावर पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 42 मामलों का तत्काल निपटारा कर दिया गया. वहीं अंकोढ़ा पंचायत के मनरेगा भवन में आयोजित सहयोग शिविर में 62 आवेदन मिले, जिनमें से 41 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया है.

पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के लगे काउंटर

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशन योजनाएं, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली तथा पेयजल समेत कई विभागों के काउंटर लगाए गए थे. पदाधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और पंचायत स्तर पर ही सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसकी ग्रामीणों ने जमकर सराहना की. प्रशासन ने शेष लंबित आवेदनों के भी शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >