दाउदनगर में छात्राओं की सुरक्षा और कोचिंग-हॉस्टल इलाकों में बढ़े पुलिस गश्त, एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने SDPO को सौंपा ज्ञापन

औरंगाबाद के दाउदनगर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात की. ज्ञापन सौंपकर कोचिंग और हॉस्टल क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की प्रमुख मांग की गई है.

औरंगाबाद के दाउदनगर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने एवं आम जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रभूषण से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व जदयू नगर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार दबगर एवं छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष परितोष कुमार उर्फ मंगल चंद्रवंशी ने किया और इस दौरान एसडीपीओ को विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया.

कोचिंग और हॉस्टल क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों एवं हॉस्टल क्षेत्रों में सुबह छह से दस बजे तथा शाम तीन से सात बजे तक नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की प्रमुख मांग की गई है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जा सके.

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था

इसके अलावा, गर्ल्स स्कूल एवं कॉलेजों के बाहर सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती का भी आग्रह किया गया है तथा प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर जाम की समस्या को दूर करने की मांग रखी है.

साइबर ठगी से बचाव और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन

साथ ही, परीक्षा, प्रतियोगिता एवं नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से छात्रों को बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया गया है.

नेताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षित शैक्षणिक माहौल तैयार करने में एनडीए कार्यकर्ता और छात्र प्रकोष्ठ पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे.

मुलाकात के दौरान उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

इस मुलाकात के दौरान लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार, जदयू नेता सह वार्ड सदस्य अजय कुमार, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष इनाममुल हक, लोजपा (रामविलास) जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रखंड सचिव उमेश पासवान एवं पंचायत अध्यक्ष संदीप सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >