Aurangabad News: चेम्बर ऑफ कॉमर्स, औरंगाबाद एवं चहकता आंगन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया. जिलेभर से जुटीं 60 बालिकाओं ने अपनी अनूठी कला, पारंपरिक डिजाइन और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.
स्नेहा भारती ने जीता प्रथम पुरस्कार, प्रतिभागियों को मिले विशेष उपहार
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई मेहंदी की सुंदरता, बारीक डिजाइन और रचनात्मक कौशल के आधार पर निर्णायक मंडल (अनुप्रज्ञा भारती एवं अनुष्का कुमारी) ने विजेताओं का चयन किया:
- प्रथम स्थान: स्नेहा भारती (सहयोगी: प्रीतम सिंह)
- द्वितीय स्थान: राधा कुमारी (सहयोगी: हुलसी देवी)
- तृतीय स्थान: विद्या कुमारी (सहयोगी: तेजस्विनी कुमारी)
शीर्ष तीनों विजेताओं को चेम्बर ऑफ कॉमर्स और चहकता आंगन फाउंडेशन की ओर से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त स्काई व्यू होटल परिवार की ओर से प्रथम विजेता को पूरा बर्तन सेट, द्वितीय विजेता को टी-शर्ट तथा तृतीय विजेता को आकर्षक उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में शामिल सभी 60 प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र, सांत्वना पुरस्कार और 10% डिस्काउंट कूपन दिए गए.
बेटियों की कला और आत्मविश्वास को मंच देना मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष किरण सिंह रहीं. विशिष्ट अतिथियों में सीनियर डिप्टी कलेक्टर रितेश यादव, भाजपा नेत्री अनिता सिंह तथा पतंजलि बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता गुप्ता शामिल रहीं.
अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन मात्र एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज की बेटियों की प्रतिभा, लोक कला, संस्कृति और आत्मविश्वास को नया मंच देने का एक अनुकरणीय और सार्थक प्रयास है.
आयोजन में गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
आयोजन को सफल बनाने में सोनू कुमार योगी, प्रकाश चौहान, किशोर कुणाल, चंदन गोकुल, मृत्युंजय कुमार, मोनू कुमार और मेघनाथ आजाद ने सक्रिय भूमिका निभाई.
इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, चहकता आंगन फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश रंजन, वस्त्र विक्रेता संघ के मनोज गुप्ता, वार्ड सदस्य अमित गुप्ता, शाश्वत एग्रो के डायरेक्टर कुंदन माथुर, सौरभ, कुणाल, सोनू गुप्ता, पंकज सोनी, गुड्डू कुमार और संतोष सहित शहर के कई गणमान्य व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
