औरंगाबाद: 10 साल से बदहाल घोरहत गांव की मुख्य सड़क, जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान

जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण घोरहत गांव की मुख्य सड़क पिछले 10 वर्षों से बदहाल है. हल्की बारिश में भी जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण की मांग की है.

Aurangabad road waterlogging: मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत अंतर्गत घोरहत गांव जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है. सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है.

करीब 10 वर्षों से नहीं हुई सड़क की मरम्मत

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की पिछले करीब 10 वर्षों से मरम्मत नहीं करायी गयी है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर ही जमा रहता है. लगातार जलजमाव के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नाली निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. लोगों का कहना है कि यदि जल्द जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण और सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से घोरहत गांव की मुख्य सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही स्थायी जलनिकासी व्यवस्था के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की गयी है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.

Also Read : VIDEO: ‘छात्रों की आवाज दबा नहीं सकती सरकार’, प्रशांत किशोर बोले- TRE समेत जायज मांगें माननी होंगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >