शराब मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, आंजन थाना पुलिस ने भेजा जेल

Aurangabad News : आंजन थाना पुलिस ने शराब के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे श्रीकांत भुइयां को पीताम्बरा गांव से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस ने जनता से अवैध शराब की सूचना तत्काल देने की अपील की है.

Aurangabad News : आंजन थाना पुलिस ने शराब से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पीताम्बरा गांव में छापेमारी के दौरान की गई.

पीताम्बरा गांव से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पीताम्बरा गांव निवासी विष्णुदेव भुइयां के 32 वर्षीय पुत्र श्रीकांत भुइयां के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध मदनपुर थाना कांड संख्या 514/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी और घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

आंजन थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पीताम्बरा गांव में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान अभियुक्त को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराबबंदी कानून के तहत अभियान जारी

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

लोगों से पुलिस ने की सहयोग की अपील

इस छापेमारी अभियान में एएसआई माधव सिंह के साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शराब से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

Also News : औरंगाबाद में 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स वापस लेने की उठाई मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >