औरंगाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की दुखद मौत हो गई. 30 वर्षीय वीरेंद्र राम अपने खेत में काम कर रहे थे जब वे वज्रपात का शिकार हो गए. इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र की ठेंगो ग्राम पंचायत के रजबरिया कला गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक की पहचान गनौरी राम के 30 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र राम के रूप में हुई है.

खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र राम सोमवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के बीच अचानक हुए जोरदार वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए.

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे वीरेंद्र

वीरेंद्र राम सात भाइयों और एक बहन के परिवार में अपने घर के मुख्य कमाऊ सदस्य थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक का दो साल का एक मासूम बेटा है, जबकि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और जल्द ही प्रसव होने वाला है.

ऐसे नाजुक समय में पति के गुजर जाने से गर्भवती पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल और उनके घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

इस दुखद हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh kr singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >