औरंगाबाद : कुटुंबा के स्वास्थ्य केंद्रों की बदलेगी सूरत, चहारदिवारी-रंग-रोगन और मरम्मत का फैसला

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा रेफरल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, मरम्मत और रंग-रोगन का निर्णय लिया गया. कार्यालय निर्माण और एसी लगाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ, साथ ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड के रेफरल अस्पताल कुटुंबा में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रियांशु बसु ने की, व संचालन हेल्थ संचालन दीपक कुमार ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही गत्त बैठक में लिए गए प्रस्तावो पर चर्चा की गई. इसके पश्चात सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए.

स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण और मरम्मत कार्य

इस दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसियप, अंबा, महाराजगंज, कझपा, सिमरा तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बलिया, बैरावं, चोरहा, देसरी, डुमरी, मटपा, सूही और तेतराईन में चहारदिवारी निर्माण, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया गया.

समिति ने प्रखंड लेखापाल को निर्देश दिया कि जन आरोग्य समिति कुटुंबा के तहत प्राप्त राशि के खर्च का विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करें.

कार्यालय निर्माण और एसी लगाने का निर्णय

इसके अलावा नए भवन में रोगी कल्याण समिति के लिए एक अलग से कार्यालय बनाने तथा नवनिर्मित भवन में एसी लगाने का भी निर्णय लिया गया.

इसके साथ ही संस्थान में कार्यरत कर्मियों के कार्य निर्धारण का प्रस्ताव भी लाया गया. बैठक में यह तय किया गया कि प्रतिदिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा कर्मियो के कार्यों की समीक्षा की जाएगी.

घर-घर जांच और दवाओं की उपलब्धता

इस क्रम में एनसीडी एवं एनबी कार्यक्रम के तहत आशा और एएनएम द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे जांच कार्य की उपलब्धि की समीक्षा की गई.

सदस्यो ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए समिति इसकी नियमित जांच करेगी. सदस्यो द्वारा दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई और सभी केंद्रों पर दवा स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी और सदस्य

मौके पर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी सह सचिव रोगी कल्याण समिति डॉ. नवल किशोर सिंह, विमला देवी, वीरेंद्र पांडेय, आलोक कुमार तिवारी, अभय कुमार, खुशबू सिंह, बबन भूईंयां, सहित अन्य सदस्य शरीक हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >