अंबा में आकर्षक झांकी और भंडारे के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी महोत्सव, देखें तस्वीरें

अंबा में मां सतबहिनी मंदिर परिसर में सात दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. रविवार को विशाल भंडारा और मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

अंबा में मां सतबहिनी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव रविवार को भंडारा और आकर्षक झांकी के साथ संपन्न हो गया. दिन के 12 बजे से शाम सात बजे तक अनवरत चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे में भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे. महिला काउंटर की व्यवस्था स्वयं महिलाओं ने संभाल रखी थी.

देर शाम झांकी निकाली गयी. जिसमें कलाकारों ने राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी. राधा-कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक वाहन पर सजाकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया. झांकी में पुरुषों के साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुईं. देर रात तक भक्ति गीतों पर युवा थिरकते रहे.

आकर्षक झांकी व शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति द्वारा आयोजित महोत्सव के सातवें वर्ष के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन की लोगों ने सराहना की. आयोजन को सफल बनाने में अंबा थाना की पुलिस का भरपूर सहयोग रहा.

आकर्षक झांकी व शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

लोग बोले-आध्यात्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना जरूरी

वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक आयोजन से समाज में समरसता कायम होता है. वर्तमान परिवेश में समाज को कड़ी की तरह एक साथ जोड़कर चलने के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना होगा.

आकर्षक झांकी व शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

इनका भी रहा योगदान

सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के राजीव पांडेय, विपुल पांडेय, डब्ल्यू सिंह, अजीत कुमार, नवीन कुमार सिंह, सुधीर सिंह, विश्वनाथ पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, अंबुज पांडेय, मिथिलेश कुमार, मनोज पांडेय, विजय सिंह, अमरेश पांडेय उर्फ तितली, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार व अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज समेत कई लोग सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >