Aurangabad News : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय ओबरा में शनिवार को प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के सचिव सह विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक त्रिवेणी पांडेय ने की. मंच संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अजीत कुमार एवं बुधन सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासीन अतिथियों त्रिवेणी पांडेय, अजीत कुमार, अजय कुमार, रामचंद्र सिंह एवं राजेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. विद्यालय परिवार की ओर से मंचासीन अतिथियों एवं विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह में समाजसेवी, सेवानिवृत्त शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे.
साढ़े नौ वर्षों तक जिम्मेदारी से किया विद्यालय का संचालन
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्येंद्र प्रसाद मृदुभाषी एवं अनुशासनप्रिय प्रधानाध्यापक रहे हैं. करीब साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने विद्यालय का बेहतर संचालन किया. नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर उन्होंने शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के सुख-दुख में सहभागी होते हैं और उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई देना विद्यालय परिवार का दायित्व है.
अभिभावक की तरह शिक्षकों का करते रहे मार्गदर्शन
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि सत्येंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने से विद्यालय में उनकी कमी महसूस होगी. उन्होंने अभिभावक की तरह सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया. उनके कार्यकाल में विद्यालय के शिक्षण कार्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया गया.
सम्मान को बताया जीवन का यादगार पल
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि विद्यालय परिवार की ओर से मिला यह सम्मान उनके जीवन का यादगार पल रहेगा. उन्होंने कहा कि करीब साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा में समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षण कार्य किया और सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय के विकास के लिए कार्य किया. उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया.
समारोह में ये लोग रहे मौजूद
समारोह में रामचंद्र सिंह, कमलेश कुमार विकल, मो. इस्तेफा अहमद, बसंती कुमारी, चंपा कुमारी, ललिता कुमारी, मीना भारती, मेनू कुमारी, आकांक्षा कुमारी, विद्यालक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, जगदीश चौधरी, राजू कुमार, अस्मिता कुमारी, सुजीत कुमार, अनीस कुमार, मनीष कुमार, बंटी, शैलेश रंजन, अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : औरंगाबाद: प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में दाउदनगर कॉलेज कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला
