पिस्तौल और खोखा बरामद, आपसी विवाद में की फायरिंग
हरनाही नहर पुल के पास गाड़ी छोड़ भाग रहा था आरोपितओबरा पुलिस ने एक किलोमीटर तक किया पीछा, मिली सफलता
फोटो नंबर-4- पुलिस गिरफ्त में अपराधी व बरामद हथियारप्रतिनिधि, ओबराथाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर भाग रहे एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान ओबरा निवासी लालदेव सिंह के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है. उसके पास से एक पिस्टल, दो खोखा और एक थार कार बरामद की गयी है. मामला उस समय सामने आया जब ओबरा निवासी अमित कुमार ने थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को फोन कर सूचना दी कि उसका भाई अजीत कुमार खटाल पर पहुंचकर उसके और पिता पर गोलीबारी कर रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार के साथ त्वरित छापेमारी टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. पुलिस के पहुंचने तक आरोपित थार कार से सरसौली की ओर भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने पीछा किया. पुलिस को देखते ही आरोपित ने जम्होर थाना क्षेत्र के हरनाही नहर पुल के पास अपनी थार गाड़ी छोड़ दी और हथियार लहराते हुए गांव की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे घेर लिया और सरेंडर कराने में सफलता पायी.
