हैबसपुर में अहरा उड़ाही में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना कार्य किये ही राशि की हुई निकासी

रोजगार सेवक ने जॉब कार्डधारियों के खाते में भेजी राशि, जांच में पहुंचे डीडीसी डायरेक्टर

हैबसपुर में अहरा उड़ाही में अनियमितता की जांच से हुआ खुलासा

बिना अस्तित्व वाले अहरा की उड़ाही की जांच करने पहुंचे अधिकारी, मची खलबली

रोजगार सेवक ने जॉब कार्डधारियों के खाते में भेजी राशि, जांच में पहुंचे डीडीसी डायरेक्टर

फोटो नंबर-1- जॉब कार्डधारी से पूछताछ करते पदाधिकारी.

हसपुरा.

प्रखंड के अहियापुर पंचायत अंतर्गत हैबसपुर में अहरा उड़ाही में अनियमितता को लेकर पूर्व सरपंच रंधीर कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर को लिखित आवेदन दिया था. इसकी जांच शनिवार को पूर्व सरपंच व जॉब कार्डधारियों सहित ग्रामीणों के समक्ष डीडीसी डायरेक्टर व मनरेगा पीओ ने की. बताया जाता है कि बगैर अहरा उड़ाही का कार्य किये ही रोजगार सेवक द्वारा जॉब कार्डधारियों के खाते में राशि भेज दी गयी और पैसे की निकासी कर ली गयी. आश्चर्य इस बात का है कि जहां अहरा उड़ाही का कार्य दिखाया गया है, वहां धरातल पर अहरा है ही नहीं. अहरा उड़ाही योजना के अनुसार, राजेश शर्मा के खेत से रामनाथ महतो के खेत तक कार्य होना बताया गया है. जिनके नाम पर खाते में नौ जुलाई 2025 को पैसा भेजा गया है, उनमें छेदी भुईयां, उमा देवी, अरविंद शर्मा, जीरा देवी, चंद्रशेखर सिंह, मनोहर सिंह, उपेंद्र प्रसाद वर्मा, रामउग्रह महतो व शिव पूजन सिंह शामिल हैं. जांच में आये अधिकारियों ने बताया कि कार्य में अनियमितता पाये जाने पर कार्य कराने वाले संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बिना कार्य हुए सिलिंडर की तरह सरकारी राशि फूंकने वाले आरोपितों को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >