नवविवाहिता की गाड़ी रोककर नशेड़ियों ने की मारपीट

नवविवाहिता के पति व ड्राइवर के साथ भी मारपीट की.

रफीगंज. रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा हाई स्कूल के समीप एक नवविवाहिता की गाड़ी रोककर शराब के नशे में धुत कुछ मनचले युवकों ने मारपीट किया. नवविवाहिता के पति व ड्राइवर के साथ भी मारपीट की. नवविवाहिता फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वह पति के साथ मायके सलैया थाने के एक गांव में जा रही थी. उसकी शादी 21 अप्रैल को ही हुई है. नवविवाहिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गोठानी गांव निवासी सौरभ सिंह, शनि कुमार, सत्यम सिंह व सोनू सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में उसने कहा है कि आरोपितों ने शराब के नशे में अपने चारपहिया वाहन से ओवर टेक कर उसकी गाड़ी को रोका. पति व ड्राइवर के साथ मारपीट की. ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपित व वाहन पकड़ा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >