औरंगाबाद के न्यू एरिया में धूमधाम से मना गणेश जन्मोत्सव, भजन-गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

न्यू एरिया, रमेश चौक में भगवान गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया और भजन-कीर्तन का आनंद लिया. इस आयोजन ने लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ा.

Ramesh Chowk Ganesh Utsav: शहर के रमेश चौक के समीप न्यू एरिया स्थित प्रियव्रत पथ में भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. आईएमए हॉल के समीप भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. शिव गणेश सेवा संस्थान की ओर से प्रतिमा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए.

पूरे आयोजन के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ शिव गणेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ चुलबुल सिंह और संस्थान के सदस्यों ने अतिथियों एवं अभिभावकों के स्वागत और सम्मान के साथ किया. इसके बाद विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की महाआरती की गयी. महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संस्थान की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी.

भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गायक रवि सिंह, मनीष ओझा और गायिका सीमा गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. भक्ति गीतों और भजनों के बीच लगातार गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा न्यू एरिया और रमेश चौक क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है. गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और धार्मिक सौहार्द का संदेश भी दिया गया.

संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का माध्यम है पूजा : चुलबुल सिंह

संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ चुलबुल सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं. ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है. उन्होंने गणेश जन्मोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

देर रात तक चले भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाये. पूरे आयोजन के दौरान न्यू एरिया और रमेश चौक क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >