औरंगाबाद : देव में अब 25 दिन में मिलेगा LPG सिलिंडर, खत्म हुई 45 दिन की बाध्यता; उपभोक्ताओं को राहत

औरंगाबाद जिले के देव नगर पंचायत के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 25 दिन पर ही गैस सिलेंडर मिल सकेगा, जिससे लंबे समय से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. प्रभात खबर की मुहिम के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है.

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के देव नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. अब 45 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद ही सिलिंडर मिलने की बाध्यता समाप्त कर दी गयी है. उपभोक्ताओं को 25 दिन पर ही गैस सिलिंडर मिल सकेगा. आकांक्षा एचपी गैस एजेंसी के इस निर्णय से लंबे समय से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाई थी पुराने ग्रामीण ढर्रे के नियम की खबर

गौरतलब है कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद देव के लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसार गैस वितरण का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या को लेकर लगातार प्रभात खबर ने आठ अप्रैल को 'शहर बन जाने के बाद भी एलपीजी बुकिंग में ग्रामीण का नियम लागू' एवं 8 अप्रैल को '45 दिन बाद मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. खबर में बताया गया था कि कागजों पर देव शहर बन चुका है, लेकिन गैस वितरण के नियम पुराने ग्रामीण ढर्रे पर ही लागू थे.

25 दिन में खत्म होता था सिलेंडर, 45 दिन की सीमा से परेशान थे नगरवासी

सरकारी प्रावधानों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता 25 दिनों के बाद गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह सीमा 45 दिन है. देव नगर पंचायत क्षेत्र में 45 दिनों की बाध्यता लागू रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी.

स्थानीय लोगों का कहना था कि उपभोक्ता 25 दिनों के बजाय 45 दिनों के बाद ही बुकिंग कर पा रहे थे. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा था. एक सिलिंडर 22-25 दिन में खत्म हो जाता है, इसके बाद कई दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ती थी. अब यह समस्या समाप्त हो जाएगा.

समस्या समाधान पर नगरवासियों ने प्रभात खबर का जताया आभार

नगरवासियों ने कहा कि जनकल्याण से जुड़ी इस समस्या को प्रभात खबर ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर विभाग और गैस कंपनी का ध्यान आकृष्ट कराया. खबर प्रकाशित होने के बाद उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हुआ है.

अब 25 दिन पर सिलिंडर मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. नगरवासियों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया.

एचपी गैस कंपनी से निर्देश मिलते ही लागू हुई नई बुकिंग व्यवस्था

आकांक्षा एचपी गैस एजेंसी के संचालक संतोष गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए एचपी गैस कंपनी से लगातार बातचीत की जा रही थी.

कंपनी के स्तर से अब आवश्यक निर्देश प्राप्त हो गया है. इसके बाद देव नगर पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 25 दिन पूरा होने के बाद सिलिंडर बुक कराने की सुविधा दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant Pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >