बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के तृतीय मेधा सूची जारी, जानिए नामांकन की आखिरी तारीख और जरूरी दस्तावेज

BSEB 11th Admission:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. चयनित छात्र-छात्राएं 18 जून 2026 तक अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं. नामांकन के लिए मैट्रिक मार्कशीट, आधार कार्ड, एसएलसी, इंटीमेशन लेटर और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखना जरूरी है.

BSEB 11th Admission: (सुजीत कुमार सिंह) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. इस सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 18 जून तक अपने आवंटित इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन करा सकते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है.

नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को ये सभी दस्तावेज लाने होंगे.

  • मैट्रिक की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी)
  • इंटीमेशन लेटर
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर

इसके अलावा सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां साथ रखने की सलाह दी गई है, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

डीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करें और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं.

अंतिम तिथि का इंतजार न करें विद्यार्थी

डीईओ ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर नामांकन करा लें. उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं लेता है, तो ओएफएसएस पोर्टल से उसका नाम स्वतः हट जाएगा. ऐसी स्थिति में चयनित विद्यार्थियों के लिए समय पर नामांकन कराना बेहद महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >