सहयोग शिविर का अधिक लोगों को लाभ देने का लक्ष्य, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

पंचायतवार रोस्टर तैयार, शिविर में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान

पंचायतवार रोस्टर तैयार, शिविर में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान औरंगाबाद शहर. जिले में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है. इस क्रम में टेंपो और ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कर आम लोगों को शिविर के प्रति जागरूक किया जा रहा है. साथ ही उन्हें शिविर से पूर्व अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पंचायत सरकार भवन में जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि शिविर के दिन ही उनका त्वरित और प्रभावी निबटारा हो सके. पंचायत स्तर पर बैठक और डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवेदन पंचायत सरकार भवन में जमा करें, ताकि समस्याओं का समाधान शिविर के दिन ही किया जा सके. सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों की सुलभ प्राप्ति और उनका त्वरित, पारदर्शी तथा प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जायेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे. प्रत्येक शिविर से पहले संबंधित पंचायतों में कम से कम 30 दिन पूर्व से आवेदन लेने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उनकी पूर्व जांच कर निष्पादन प्रक्रिया को और आसान बनाया जा सके. 19 मई से शुरू होने वाले इस शिविर के लिए पंचायतवार रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है. इसके तहत औरंगाबाद प्रखंड की फेसर और खैरा मिर्जा, बारुण की धमनी, देव की हसौली, मदनपुर की सलेया, कुटुंबा की रिसियप, नवीनगर की टंडवा, ओबरा की डिहरी, दाउदनगर की तरारी, गोह की डेहुरी, हसपुरा की अहियापुर और रफीगंज की भेटनिया पंचायत में शिविर आयोजित होगा. सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी तरीके से किया जाये, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

SUDHIR KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >