उत्साह के साथ मना औरंगाबाद का स्थापना दिवस

कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

औरंगाबाद कार्यालय. शहर के नगर भवन में कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में औरंगाबाद का 54वां जिला स्थापना दिवस मनाया गया. समारोह का शुभारंभ बिहार गीत के सस्वर गायन से किया गया. तत्पश्चात प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम, डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने केक काटा. इस आयोजन के सांस्कृतिक सत्र में जिले के स्थानीय कलाकारों ने नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी. जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जयप्रकाश नारायण, उपेंद्र पंडित, मो सादुल हसन खां, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >