औरंगाबाद में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, 34 लोग गिफ्तार, जानिए पूरी खबर

औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर गुरुवार की पूरी रात औरंगाबाद पुलिस ने जिलेभर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चला.

Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर गुरुवार की पूरी रात औरंगाबाद पुलिस ने जिलेभर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सक्रियता देर रात तक देखने को मिली.अभियान के दौरान 125 लीटर शराब जब्त की गई तथा 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

आधी रात को सड़क पर पुलिस

पुलिस द्वारा औरंगाबाद शहर के मुख्य चौक-चौराहों के अलावा विभिन्न प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़कों पर भी जांच अभियान चलाया गया. दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात,डिक्की और संदिग्ध सामानों की जांच की गई. कई स्थानों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई. वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों से जुर्माना भी वसूला गया.

फरार आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई

रात्रि अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की गई. पुलिस टीम ने कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी. अधिकारियों के अनुसार अपराधियों और शराब कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही अलर्ट

पूरी रात जिलेभर में पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहा. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास दिखा. वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.इस संबंध में एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया.

अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस सतर्क

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. जिले में आगे भी इसी तरह लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाता रहेगा.एसपी ने आम लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

Also Read: रोहतास का पचौली मोड़ बना ‘डेंजर जोन’, चार दिनों में तीन हादसे, दो की मौत, तीन गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >