औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

Aurangabad News: औरंगाबाद में 15 जून को पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन होगा. नए केंद्र में दिव्यांग खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी की सुविधाएं मिलेंगी.

(औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)
Aurangabad News
:औरंगाबाद जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल विकास, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इसी क्रम में 15 जून को जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय एवं पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा.

सुबह 10 बजे होगा उद्घाटन समारोह

एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10 बजे सिन्हा कॉलेज के निकट आयोजित किया जाएगा. समारोह में बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के पूर्व राज्य आयुक्त (दिव्यांगजन), अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अनुसार यह प्रशिक्षण केंद्र दिव्यांग खिलाड़ियों को नियमित खेल प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. इसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

समाज की भागीदारी से बढ़ेगा खिलाड़ियों का मनोबल

आयोजकों ने जिले के सभी दिव्यांग खिलाड़ी, एथलीट, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी, स्वयंसेवक, अभिभावक, खेल प्रेमी और आम नागरिकों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की है. उनका मानना है कि समाज की सहभागिता से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी.

समावेशिता और सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाना, समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना भी है.

Also Read: मौसम : गया में मौसम येलो अलर्ट पर, तेज हवा और वज्रपात की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >