Aurangabad News: अपहृत युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर से बरामद

Aurangabad News: परिजनों के डांट-फटकार के बाद घर से हुआ था फरार

रफीगंज. कासमा थाने की पुलिस ने अपहृत युवक को उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्टेशन से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि इसी माह 15 मई को भदुकी खुर्द निवासी मुमताज आलम ने अपने पुत्र के अपहरण किए जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में उल्लेख किया था कि दुकान से युवक को अज्ञात लोगों द्वारा 13 मई को अपहरण कर लिया गया. मामले में कांड संख्या 60/2025 दर्ज की गयी. इसी बीच उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्टेशन से आरपीएफ के माध्यम से सूचना मिली कि अपहृत युवक उनके पास है. सूचना पर कासमा थाने की पुलिस वहां पहुंची और युवक को बरामद कर थाने लायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का सीमेंट, बालू व छड़ से संबंधित दुकान है. एक डायरी जिसमें 25-30 लाख रुपये का हिसाब था जो खो गया. घर में परिजनों ने डांट लगायी, जिसके बाद मानसिक तनाव में वह घर से फरार हो गया. अपहरण की बात गलत थी. युवक के बयान के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >