Aurangabad News: ससुराल वालों ने दामाद पर किया हमला, 13 लोग बने आरोपित

Aurangabad News: किशोरी पासवान ने बताया कि उसके ससुर रामस्वरूप पासवान, साला देव पासवान एवं साढ़ू चंदन पासवान ने 10 अज्ञात लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया

रफीगंज. रफीगंज प्रखंड के पचार गांव में ससुराल वालों ने दामाद के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिसकी पहचान किशोरी पासवान के रूप में हुई है. किशोरी पासवान ने बताया कि उसके ससुर रामस्वरूप पासवान, साला देव पासवान एवं साढ़ू चंदन पासवान ने 10 अज्ञात लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. किशोरी ने बताया कि वह अपने साढू के गांव रतवा गया था. इसी बीच उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गयी तो वह पत्नी और बच्चे को लेकर अपने घर लौट आया. इसी बीच उक्त तीनों लोग 10 अज्ञात लोगों को लेकर आये और हमला कर दिया. थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >