उड़ीसा बैंक लूट का बिहार कनेक्शन, औरंगाबाद से दो मुख्य आरोपी दबोचे गए

Aurangabad News: उड़ीसा के कोइंझर जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से हुए साढ़े सात किलो सोना लूटकांड के तार बिहार के औरंगाबाद से जुड़े हैं. उड़ीसा और औरंगाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दाउदनगर थाना क्षेत्र से एक पूर्व प्रखंड प्रमुख सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

Aurangabad News ( दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट ):
उड़ीसा में एक बैंक की शाखा से हुए हाईप्रोफाइल सोना लूट के मामले में पुलिस ने औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र से दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दाउदनगर के एक पूर्व प्रखंड प्रमुख भी शामिल हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को दबोचा गया है.

साढ़े सात किलो सोना लूट मामले में मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के कोइंझर जिले के बरबिल थाना अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग साढ़े सात किलो सोने की बड़ी लूट को अंजाम दिया था. इसी मामले में तकनीकी अनुसंधान और सुराग मिलने के बाद उड़ीसा पुलिस ने दाउदनगर पुलिस के सहयोग से स्थानीय स्तर पर जाल बिछाया और दो लोगों को धर दबोचा.

सोने-चांदी के आभूषण और लग्जरी कार जब्त

एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कड़ाई से की गई पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित चीजें बरामद की हैं:

स्वर्ण आभूषण: 237.30 ग्राम बरामद

चांदी के आभूषण: 4.066 ग्राम बरामद

वाहन: एक चारपहिया लग्जरी वाहन (कार) जब्त

पूर्व प्रमुख अखिलेश सिंह और जितेंद्र कुमार गिरफ्तार, उड़ीसा ले गई पुलिस

इस हाईप्रोफाइल लूटकांड के मामले में उड़ीसा पुलिस ने दाउदनगर के मूल निवासी जितेंद्र कुमार और पूर्व प्रखंड प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया है. स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उड़ीसा पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उड़ीसा ले गई है, जहां उनसे लूट के बाकी सोने की बरामदगी को लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी.

Also Read: बिहार में बालू-पत्थर के धंधेबाजों पर कड़ा शिकंजा: 10 जून से दूसरे राज्यों की गाड़ियों के लिए ट्रांजिट पास जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >