Khardung La Ultra Marathon : (धीरज झा की report) औरंगाबाद के कर्मा रोड निवासी स्वप्नेश कुमार ने लद्दाख की चुनौतीपूर्ण 72 किलोमीटर खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है. दुनिया की सबसे ऊंचाई पर होने वाली कठिन अल्ट्रा मैराथन में शामिल इस प्रतियोगिता में स्वप्नेश ने अपने हौसले और फिटनेस के दम पर 72 किलोमीटर की दूरी पूरी की.
स्वप्नेश कुमार शहर के चर्चित 'लाफ्टर गुरु' बैजनाथ प्रसाद द्विवेदी के बड़े पुत्र हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर पिता ने खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है. स्वप्नेश ने सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है.
72 किलोमीटर की चुनौती पूरी कर हासिल की उपलब्धि
लद्दाख में आयोजित खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन को दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में शामिल माना जाता है. अत्यधिक कम ऑक्सीजन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में स्वप्नेश कुमार ने 72 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक पूरी की. अपनी उत्कृष्ट फिटनेस और अटूट हौसले के दम पर उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.
पिता ने बेटे के लिए मांगा आशीर्वाद
स्वप्नेश की सफलता पर उनके पिता बैजनाथ प्रसाद द्विवेदी ने खुशी व्यक्त करते हुए लोगों से अपने बेटे को आशीर्वाद देने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वप्नेश आने वाले समय में भी इसी तरह खेल और फिटनेस के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करता रहे.
परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल
स्वप्नेश कुमार की इस बड़ी सफलता के बाद उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. 72 किलोमीटर की खारदुंग ला अल्ट्रा मैराथन पूरी करने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई और इसे औरंगाबाद जिले के लिए एक अत्यंत गर्व की उपलब्धि बताया.
