दाउदनगर.
शहर के वार्ड 17 गोला रोड में 23 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान गुड्डू कुमार की पत्नी सुमन देवी के रूप में की गयी है. औरंगाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि सोमवार को दाउदनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है. उक्त सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची. आस-पास के लोगों का बयान दर्ज किया गया. मृतका के परिजनों व आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहने के कारण संभवतः उक्त महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एफएसएल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गयी. इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया. इधर, जानकारी मिली कि औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रेतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
