रफीगंज में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, गांव-गांव पहुंचकर सुनी जाएंगी समस्याएं

चेव और भेटनियां पंचायत में शिविर, 30 दिन पहले से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चेव और भेटनियां पंचायत में शिविर, 30 दिन पहले से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया रफीगंज. रफीगंज प्रखंड प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय द्वारा 19 मई को ग्राम पंचायत चेव और भेटनियां में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को सरल और सुलभ तरीके से प्राप्त कर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है. प्रशासन ने शिविर के सफल संचालन के लिए विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया है, जिसके तहत शिविर से 30 दिन पहले ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का पंजीकरण कर संबंधित विभागों के समन्वय से उनका शीघ्र निपटारा किया जायेगा. ग्राम पंचायत चेव के सरावक, चेव, पांडे कर्मा, भीखनपुरा और नराईच वार्डों में अलग-अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि हर क्षेत्र के लोगों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित हो सके. वहीं, ग्राम पंचायत भेटनियां में राजकीय मध्य विद्यालय बराही को शिविर स्थल बनाया गया है, जहां विभिन्न विभागों के कर्मियों की तैनाती कर आवेदन प्राप्ति, एंट्री और निटारा की समुचित व्यवस्था की गयी है. राजस्व से जुड़े मामलों के लिए अंचल अधिकारी रफीगंज को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शिविर से पहले या शिविर के दिन ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके. प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित एवं प्रभावी सेवा मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >