हर बूथ पर कमेटी का होगा गठन

औरंगाबाद न्यूज : हम की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

औरंगाबाद न्यूज : हम की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) की एक संगठनात्मक बैठक हुई. सर्वप्रथम पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर औरंगाबाद की संगठन प्रभारी व बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी उपस्थित थीं. वैसे बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह व संचालन जिला प्रवक्ता सूरज कुमार राय ने किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की समीक्षा तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा करना था. जिला अध्यक्ष ने प्रभारी के सामने यह जानकारी दी कि हमारी पार्टी की जिला इकाई, प्रखंड इकाई तथा बहुत सारी पंचायत में पंचायत इकाई का गठन हो गया है और बहुत जल्द हम सभी पंचायत के साथ-साथ हर बूथ पर कमेटी का गठन कर लेंगे. हमारे जिले में अभी तक 10 हजार सदस्य बनाये गये हैं. विधायक ज्योति मांझी ने यह सुझाव दिया कि जिला इकाई, प्रखंड इकाई तथा पंचायती इकाई में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करें. सभी लोगों ने संगठन की मजबूती पर अपना-अपना सुझाव दिये. मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा, छात्र जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, वरीय नेता अजय भुइयां, प्रदेश सचिव संतोष गौतम, युवा प्रदेश सचिव नवनीत राय, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशि देवी दानिका, सदर प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भगत, नवीनगर दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विशंभर कुमार ऋषि, विनोद कुमार, गोह प्रखंड अध्यक्ष जयकुमार दुबे, बारुण प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, वरीय नेता लालमोहन चौधरी, मिथिलेश राम, सिनटू व अंकित इत्यादि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >