बिहार : औरंगाबाद के मदनपुर में कार से कुचलकर मां के साथ दो बेटियों की मौत

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार कारसे कुचलकर मां के साथ दो बेटियों की मौत हो गयी. यह दर्दनाक हादसा एनएच2 पर शुक्रवार की देर शाम हुई है.मृतकों की पहचान ओबरा के धर्मपुरा गांव के मनोज मालाकार की पत्नी गुड़िया देवी (25) और इनकी […]

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार कारसे कुचलकर मां के साथ दो बेटियों की मौत हो गयी. यह दर्दनाक हादसा एनएच2 पर शुक्रवार की देर शाम हुई है.मृतकों की पहचान ओबरा के धर्मपुरा गांव के मनोज मालाकार की पत्नी गुड़िया देवी (25) और इनकी दो बेटी छोटी कुमारी ढाई वर्ष तथा सुप्रिया कुमारी (4) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक मनोज का ससुराल शिवगंज से सटे दधपी गांव में है और अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ शिवगंज मेला साइड में किराये के मकान में रहकर परिवार का भरण पोषण इडली की दुकान चलाकर कर रहा था. देर शाम मनोज की पत्नी गुड़िया देवी अपने दोनों बच्चो के साथ बाजार कर घर जाने के लिये सड़क पार कर रही थी, तभी कार की चपेट में आ गयी. दोनों बच्चो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि गुड़िया देवी को गंभीर स्थिति में एनएचआइ के एम्बुलेंस से इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

Bihar : प.चंपारण में मासूम बच्ची को उठा ले भागा भेड़िया, खेत में मिला शव

इधर घटना के बाद शिवगंज, दधपी व आसपास के इलाके के लोग आक्रोशित हो गये और घटनास्थल पर ही सड़क जामकर मुआवजा व ओवरब्रिज की मांग करने लगे. लोजपा के मगध प्रभारी प्रमोद सिंह, जिला पार्षद शंकर यादवेंदू पहुंचे और घटना पर दुख जताया. कुछ ही देर में शाम की सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर केके साहनी, मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, देव थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, सीओ अजीत कुमार, बीडीओ अतुल प्रसाद पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया.

आक्रोशितलोगों का कहना था कि आखिर शिवगंज मोड़ व मंदिर के समीप कब तक इस तरह की हादसा होती रहेगी. ओवरब्रिज निर्माण की मांग कब से हो रही है,लेकिन प्रशासन का ध्यान नहीं है. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता राशि देने का आश्वासन दिया, तब जाकर एनएचको जाम सेमुक्त जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >