खुशखबरी : शहर के कई मुहल्लों को होगा फायदा
औरंगाबाद शहर : गैर योजना शीर्ष 3054 के अंतर्गत कार्य प्रमंडल औरंगाबाद के अधीन कई सड़कों के निर्माण की हरी झंडी मिल गयी है . शहर से लेकर गांव तक के सड़कों को शामिल किया गया है.जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है. औरंगाबाद शहर के लिये भी खुशखबरी है. सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रयास से पुरानी जीटी रोड करमा रोड से रामनरेश सिंह हॉल्ट तक के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गयी है. औरंगाबाद सांसद प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह और देव के उप प्रमुख मनीष कुमार ने बताया कि सवा चार करोड़ रुपये की लागत से करमा रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. ज्ञातव्य हो कि करमा रोड को लेकर राजनीति का दौर भी चला. सड़क से लाभान्वित होने वाले हजारो की आबादी में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी रही.
कई दफे लोगों ने सरकार व प्रशासन के विरूद्ध सड़क जाम व प्रदर्शन किया.
यहां तक कि सड़क के बीचोबीच बरसात के मौसम में धान की रोपनी भी करवाई, लेकिन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद अब लोग राहत की सांस ली. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि देव से कचनपुर पथ, एनएच 98 से फेसर भाया बड़वा पथ, एनएच दो से नौगढ़ मोड़,फेसर कैनाल से भोला बिगहा भाया टंडवा पथ, सहेया- बेल पौथू भाया मदरपुरा पथ ,देव से पड़रिया भाया केताकी पथ,एरका कॉलोनी से बरियावा भाया बुधवा पथ. सिमरा नहर से भेड़िया-कपसिया एमजीएसवाई बदरी भाया बहुआरा पथ, पूर्वी सोननहर बाकन ब्रिज से रजोई बेल पौथू पथ,जम्होर से परसिया पथ, एनएच 98 जगदीशपुर मोड़ से जम्होर भाया जगदीशपुर पटनवा, चित्रगोपी राजा बिगहा पथ, यारी मोड़ से देव सूर्य मंदिर पथ निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है.
कुछ सड़कों की निविदा हो चुकी है और कुछ प्रक्रिया में है. सांसद के अथक प्रयास का परिणाम है कि औरंगाबाद की मुख्य सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है.
