अद्भुत व मनोरम है पंचदेव धाम का दृश्य : श्याम रजक

दौरा. सूर्यनारायण महायज्ञ में पहुंचे पूर्व मंत्री मंिदरों से ही बढ़ेगा जिले का गौरव विकास में हरसंभव सहयोग का िकया वादा पंचदेव धाम को पर्यटन स्थल घोिषत करने पर बल कुटुंबा : पंचदेव धाम चपरा का दृश्य अद्भुत व मनोरम है. आगे आने वाले समय में यह धाम बिहार का केंद्र होगा. ये बातें पूर्व […]

दौरा. सूर्यनारायण महायज्ञ में पहुंचे पूर्व मंत्री

मंिदरों से ही बढ़ेगा जिले का गौरव
विकास में हरसंभव सहयोग का िकया वादा
पंचदेव धाम को पर्यटन स्थल घोिषत करने पर बल
कुटुंबा : पंचदेव धाम चपरा का दृश्य अद्भुत व मनोरम है. आगे आने वाले समय में यह धाम बिहार का केंद्र होगा. ये बातें पूर्व मंत्री सह विधान सभा उपनेता श्याम रजक ने कहीं. वे धाम पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सह सूर्यनारायण महायज्ञ में भाग लेने शनिवार को चपरा पहुंचे थे. उन्होंने यहां निर्मित सभी मंदिरों में पूजन किया. पूर्व मंत्री ने यज्ञशाला की परिक्रमा की. उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आया हूं. यहां आने से शांतिवन जैसी अनुभूति हो रही है. धाम के निर्माण के लिए भारतीय जन सेवा परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, धाम के सचिव सुबोध कुमार सिंह व सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया
और कहा कि बिरले ही होते हैं, जो ऐसी जगह का निर्माण कराते हैं. पूर्व मंत्री ने धाम पर नंदी व गौरी का भी परिक्रमा किया. गौशाला में गौ पालन के लिए की गयी व्यवस्था की भी उन्होंने सराहना की और कहा कि बिहार का यह एक मात्र ऐसा स्थान होगा जहां मंदिर के साथ-पशुशाला, गुरूकुल, जन मुक्ति धाम, गौ मुक्ति धाम व चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा हो. उन्होंने धाम के विकास के लिए व पर्यटन से जोड़ने में भरपूर सहयोग करने की बात कही. इस मौके मुखिया नन्दलाल दूबे उर्फ बब्लु दूबे, सरपंच प्रदीप सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील मिश्रा, कुंदन सिंह, शैलेस आदि थे. शुक्रवार की शाम नवीनगर विधायक विरेन्द्र सिंह भी यज्ञ में शामिल हुए.धाम में निर्मित पांचों मंदिर की बनावट देख कर उन्होंने कहा कि धाम में मंदिर की बनावट काफी आकर्षक है. निर्माण काल पूर्ण होने के बाद यह धाम जिले का गौरव बढ़ायेगा. देश- विदेश से लोग यहां दर्शन व पूजन करने आयेंगे. विधायक ने इसके विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >