पुण्यतिथि पर याद किये गये अहिंसा के पुजारी बापू

समाहरणालय परिसर में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण अधिकारियों ने पढ़ा संदेश पत्र कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए लिया संकल्प औरंगाबाद नगर : सत्य, अहिंसा के पुजारी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि जिले में मनायी गयी. इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में भी बापू की पुण्यतिथि मनायी गयी. समाहरणालय में स्थापित बापू […]

समाहरणालय परिसर में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अधिकारियों ने पढ़ा संदेश पत्र
कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए लिया संकल्प
औरंगाबाद नगर : सत्य, अहिंसा के पुजारी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि जिले में मनायी गयी. इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में भी बापू की पुण्यतिथि मनायी गयी. समाहरणालय में स्थापित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. इस दौरान अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, डीडीसी संजीव सिंह, वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार सिंह, डीपीओ कुमार पंकज, कुटुंबा के पूर्व विधायक ललन राम सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान अधिकारियों ने संदेश पत्र भी पढ़े. वरीय उपसमाहर्ता सीमा कुमारी ने कहा कि आज ही के दिन 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन हुआ था. महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवा भाव रखते थे, इसलिए आज कुष्ठ दिवस के रूप में भी इसे मनाया जाता है.
बापू ने कुष्ठ रोगियों के प्रति सेवा कर यह साबित किया था कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा करने से दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ नहीं होता है. इसके बाद अधिकारियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संकल्प भी लिया कि कुष्ठ रोगियों की सेवा करते हुए उन्हें समय पर इलाज सुनिश्चि›त करायेंगे.
इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गजेंद्र मिश्रा, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रमोद पांडेय, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार दास, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. वहीं, सदर प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इसकी अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की.
इस मौके पर गणेश राम, रामपुकार ओझा, डाॅ नेहाल अहमद, किशोर जायसवाल, कृष्णा मेहता, सुनील वर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बापू के कार्यों पर प्रकाश डाला. इधर, दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार, अंछा पंचायत के सुभाष आदर्श नगर चौरम के मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. उन्हें नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया.
मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार के अलावे राकेश कुमार, उमेश कुमार समेत अन्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. आयोजकों में शामिल छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष मन्नु यादव ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इस मौके पर अभिषेक, श्याम, राकेश, सतीश, अवधेश, युगेन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >