ओबरा : ऊब पंचायत के गांवों की सभी कच्ची सड़कों को पक्का बना कर नाली-गली से जोड़ा गया है. हर घर बिजली व हर घर नल का जल योजना का लाभ भी सभी के यहां पहुंचाने का काम कर लिया गया है. मुख्यमंत्री के आगमन के समय किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की समस्या नहीं रहे, इसको लेकर अधिकारी कोई चांस लेना नहीं चाह रहे हैं. शुक्रवार को डीएम कंवल तनुज , डीडीसी संजीव सिंह,एसडीओ राकेश कुमार के साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच कर लोगों को मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने की जानकारी ली. तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटे अधिकारी मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा कार्यक्रम की पल-पल के शिड्यूल को पूरा करने में जिला प्रशासन कोई कमी नहीं रखना चाह रहा था.
पक्की हो गयीं गांव की कच्ची सड़कें
ओबरा : ऊब पंचायत के गांवों की सभी कच्ची सड़कों को पक्का बना कर नाली-गली से जोड़ा गया है. हर घर बिजली व हर घर नल का जल योजना का लाभ भी सभी के यहां पहुंचाने का काम कर लिया गया है. मुख्यमंत्री के आगमन के समय किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की समस्या […]
