मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर युवाओं में उत्साह

औरंगाबाद : नि›श्चय यात्रा को लेकर शनिवार को पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री के आगमन होने के तीन घंटे पूर्व से ही सड़क व घरों की छतों पर लोग खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे. पुराना जीटी रोड पर युवाओं जनसैलाब उमड़ा था. हेलिकॉप्टर देखते […]

औरंगाबाद : नि›श्चय यात्रा को लेकर शनिवार को पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री के आगमन होने के तीन घंटे पूर्व से ही सड़क व घरों की छतों पर लोग खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे. पुराना जीटी रोड पर युवाओं जनसैलाब उमड़ा था. हेलिकॉप्टर देखते ही मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगने लगे़ युवाओं का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था़

जब तक मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर रहे तब तक जिंदाबाद के नारे लगते रहे. जब हेलिपैड पर उतर कर सलामी लेने जा रहे थे, तो युवाओं की भीड़ से निकल रही पुकार को सुन कर वे भी अपने हाथ लहराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में ही बिहार का भविष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >