नक्सलग्रस्त इलाकों में चला कांबिंग ऑपरेशन

औरंगाबाद नगर : जिले के नक्सलग्रस्त इलाकों में सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ व बिहार पुलिस के जवानों द्वारा कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले पुल-पुलिया, गड्ढे सहित संवदेनशील जगहों की जांच गंभीरता से की गयी. हालांकि, पुलिस को इस दौरान कोई उपलब्धि नहीं मिली है. यह अभियान एसपी डाॅ सत्यप्रकाश के निर्देश […]

औरंगाबाद नगर : जिले के नक्सलग्रस्त इलाकों में सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ व बिहार पुलिस के जवानों द्वारा कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले पुल-पुलिया, गड्ढे सहित संवदेनशील जगहों की जांच गंभीरता से की गयी. हालांकि, पुलिस को इस दौरान कोई उपलब्धि नहीं मिली है. यह अभियान एसपी डाॅ सत्यप्रकाश के निर्देश पर चलाया गया. कांबिंग ऑपरेशन में सलैया, मदनपुर, देव, ढिबरा, अंबा, कुुटुंबा, टंडवा, माली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चलाया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >