एनएसएस का सात दिवसीय शिविर
औरंगाबाद नगर : हमारा देश में नारियों की पूजा होती है़ इसीलिए यह देश नारी प्रधान देश है, आज महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझे़ं महिलाओं का आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा ताकत है और इसे मजबूत बनाये रखना काबिलियत है़
उक्त बातें बुधवार को नगर थाना के महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय शिविर के दौरान कही़ शकुंतला कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं घर के ही लोगों से असुरक्षित है़ं घर के युवा अगर दूसरे महिलाओं को अपना घर का इज्जत समझें, तो महिला उत्पीड़न अपने आप रूक जायेगा. हर युवा अगर दूसरे घर की महिलाओं व बेटियों को अपने घर के बेटी, बहन समझें, तो महिलाओं को बाहर में डर पैदा नहीं होगी़
महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को कहा कि अगर कहीं भी यात्रा कर रहे हैं, तो हौसला बनाये रखे.मुश्किल सामने आये, तो तुरंत हेल्पलाइन या संबंधित थाना से संपर्क करें. छात्राओं को सुरक्षा के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा फूला पासवान ने कहा कि महिला सदियों से प्रताड़ना का शिकार होते आयी है, अब उन्हें जागरूक होने की जरूरत है़ एनएसएस पदाधिकारी डाॅ बच्चूलाल सिंह ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं उल्लेखनीय कार्य कर रही है़ं
महिला सशक्तिकरण से ही महिलाएं सुरक्षित हो सकती हैं. सात दिवसीय शिविर के दौरान बुधवार को महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ, बेटी पढाओ विषय पर कार्यक्रम आयोजित था. इस मौके पर नीरज कुमार, विभांशु मिश्र, मुनी देवी, प्रियंका कुमरी, राधा कुमारी, नंदिता सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया़
