समान शिक्षा प्रणाली से ही होगा राष्ट्र का विकास

औरंगाबाद सदर : शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित सातदिवसीय शिविर के दूसरे दिन समान शिक्षा प्रणाली विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ फूला पासवान, एनएसएस पदाधिकारी डा बच्चूलाल सिंह, डॉ. अमर प्रसाद सिंह एवं प्रो महाराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान […]

औरंगाबाद सदर : शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित सातदिवसीय शिविर के दूसरे दिन समान शिक्षा प्रणाली विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ फूला पासवान, एनएसएस पदाधिकारी डा बच्चूलाल सिंह, डॉ. अमर प्रसाद सिंह एवं प्रो महाराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि लोग शिक्षित तभी होंगे, जब शिक्षा के लिए जागरूक होंगे और इसके महत्व को समझेंगे. शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है बल्कि शिक्षा तन-मन व स्वेच्छा से हासिल किया जाता है.
बिना पढाई किये कोई व्यक्ति शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकता. प्रो बच्चूलाल सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा समाजिक, भौगोलिक, आर्थिक आधार पर होनी चाहिए. आज शिक्षा का व्यवसायीकरण हो चुका है, इसको रोकना होगा. डॉ अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि आज सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति काफी खराब है, जबकि वे लोग सरकारी विद्यालय से ही पढ़ कर प्रोफेसर बने हैं. आज शिक्षा में जरूर बदलाव हो रहा है. इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा, नहीं तो आने वाले समय में शिक्षा व्यवसाय बन कर रह जायेगा. इस मौके पर प्रो श्यामनारायण सिंह, प्रो युगेश्वर यादव, सुभाषचंद्र, प्रो जगदीश, जनार्दन सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, मनीष, विभांशु, राकेश, श्वेता, जितेंद्र, प्रियंका, निरज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >