17 जनवरी को कार्यशाला करने का निर्णय
दाउदनगर : 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला की तैयारी के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक संपन्न हुई. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मानव शृंखला में जदयू कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी से हर घर में खुशहाली आयी है. लोग शराब छोड़ कर खुशहाल जीवन बीता रहे हैं. 17 जनवरी को पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यालय में होनी है,
जिसमें जदयू के मानव शृंखला प्रभारी सह नालंदा सांसद कौशलेंद्र सिंह,जिला सांगठनिक प्रभारी सह पूर्व विधायक अजय पासवान, वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी भी मौजूद रहेंगे. मौके पर अभय चंद्रवंशी, तालकेश्वर प्रसाद, संजीव चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, मो.गुड्डु, पारसनाथ सिंह, महेंद्र पटेल, मुरारी सिंह, कन्हाई पासवान,उमेश सिंह,संसा पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सत्येंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे.
