औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में लग रही बिजलीघर परियोजना में तैनात सीआइएसएफ के एक जवान ने गुरुवार को चार साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृत जवानों में दो बिहार और एक-एक झारखंड व उत्तर प्रदेश के रहनेवाले थे. नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एनपीजीसी) की निर्माणाधीन परियोजना में दोपहर करीब एक बजे यह घटना हुई. आरोपित जवान बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. वह यूपी के अलीगढ़ का रहनेवाला है.
वारदात. औरंगाबाद के नवीनगर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में हुई घटना
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में लग रही बिजलीघर परियोजना में तैनात सीआइएसएफ के एक जवान ने गुरुवार को चार साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृत जवानों में दो बिहार और एक-एक झारखंड व […]

सूचना मिलते ही एसपी सत्यप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि आरोपित जवान बलवीर सिंह घरेलू विवाद को लेकर तनाव में था. दोपहर एक बजे उसकी ड्यूटी बदली गयी थी और उसे हथियार जमा करना था. इसी बीच किसी जवान ने उस पर टिप्पणी कर दी. इससे वह अपना आपा खो बैठा और अपनी इंसास राइफल से साथियों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से सब इंस्पेक्टर गौरीशंकर राम व बच्चा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, अमरनाथ मिश्र व अरविंद कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
घरेलू िववाद को लेकर तनाव में था, किसी जवान की टिप्पणी पर आपा खोया
फायरिंग में मारे गये जवान
गौरीशंकर राम : सब इंस्पेक्टर, गांव खैरवा, थाना भगवानपुर, जिला गढ़वा, झारखंड.
अमरनाथ मिश्रा : जवान, गांव कौरथू, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा, बिहार.
बच्चा शर्मा : जवान, गांव मिर्जापुर, थाना दीदारगंज
जिला पटना, बिहार.
अरविंद कुमार: जवान, गांव बरदला, कस्बा शाहपुर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश.
फायरिंग से सीआइएसएफ कैंप में मची भगदड़
घटना के दौरान एनपीजीसी के सीआइएसएफ कैंप में भगदड़ मच गयी. गोलियों की तड़तड़ाहट से जवान इधर-उधर भागने लगे. जो जहां था, वहीं छिप गया. बलवीर सिंह अपनी राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाता रहा. जानकारी मिली है कि बलवीर सिंह के पीछे खड़े कुछ जवानों ने हिम्मत से काम लेते हुए उसे काबू में किया और एक कमरे में बंद कर दिया.
इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पता चला है कि आरोपित जवान ने अपनी राइफल से 32 राउंड फायरिंग की. अगर वह काबू में नहीं आता, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी. सूचना पाकर खैरा के थानाध्यक्ष अमर आनंद, नरारीकलां के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, बारुण के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. कुछ देर बाद एसपी सत्यप्रकाश, एसडीपीओ पीएन साहू व एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद भी पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की. पता चला है कि सीआइएसएफ जवान बलवीर सिंह को छुट्टी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह तनाव में था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.
यूपी के अलीगढ़ का रहनेवाला आरोपित जवान बलवीर सिंह गिरफ्तार
छुट्टी नहीं मिलने की भी चर्चा, पर आधिकारिक पुष्टि नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
निर्माणाधीन बिजलीघर परियोजना में इंसास राइफल से की ताबड़तोड़ फायरिंग
भाजपा शासित राज्यों में तो बंद करें शराब